Up Bhulekh Portal:- भूलेख पोर्टल उत्तर प्रदेश https://upbhulekh.gov.in राज्य के राजस्व परिषद द्वारा विकसित एक ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म है, जिसके माध्यम से नागरिक अपनी जमीन से संबंधित सभी जानकारी घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं। इस पोर्टल पर उत्तर प्रदेश की सभी भूमि का पूरा रिकॉर्ड डिजिटल रूप में उपलब्ध है।
लोग अपने भूखंड की स्थिति, वाद-विवाद, बिक्री विवरण, भू-नक्शा, नामांतरण और गाटा नंबर (यूनिक कोड) के माध्यम से जमीन का पूरा विवरण ऑनलाइन देख सकते हैं।
Khatauni खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नक़ल देखने की प्रक्रिया
UP Bhulekh Portal पर जाएं और “खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल देखें” विकल्प पर क्लिक करें।

इसके बाद निम्नलिखित विवरण भरें:
- जनपद
- तहसील
- ग्राम

अब नए पेज पर आप नीचे दिए गए किसी एक विवरण के माध्यम से अपनी खतौनी की नकल देख सकते हैं:
- खसरा/गाटा संख्या
- खाता संख्या
- खातेदार का नाम
- भूमि श्रेणी
- नामांतरण दिनांक
इनमें से किसी एक विवरण को दर्ज कर “खोजें” बटन पर क्लिक करें।
इसके बाद “उद्धरण देखें” विकल्प चुनें, जिससे आपकी खतौनी की नकल स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
आप इसे डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।
UP Bhulekh Bhukhand – भूखण्ड/गाटे के विक्रय की स्थिति देखें
उत्तर प्रदेश भूलेख वेबसाइट (upbhulekh.gov.in) पर सबसे पहले जाएं।
फिर “भूखण्ड/गाटा के विक्रय की स्थिति” विकल्प पर क्लिक करें।
इसके बाद निम्न चरणों का पालन करें:
- जनपद, तहसील, और ग्राम का चयन करें।
- गाटा (खसरा) नंबर दर्ज करें।
- फिर “खोजें” बटन पर क्लिक करें।
अब आपके सामने संबंधित गाटा की जानकारी प्रदर्शित होगी।
उसकी विक्रय स्थिति देखने के लिए “विक्रय प्रस्थिति” बटन पर क्लिक करें।
स्क्रीन पर विक्रय की स्थिति प्रदर्शित हो जाएगी, जिसे आप आसानी से डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।
Up Bhulekh भूखण्ड/गाटे के वाद ग्रस्त होने की स्थिति देखें
उत्तर प्रदेश भूलेख वेबसाइट (upbhulekh.gov.in) पर जाएं।
फिर “भूखण्ड/गाटा के वादग्रस्त होने की स्थिति” विकल्प पर क्लिक करें।
इसके बाद:
- जनपद, तहसील, और ग्राम का चयन करें।
- खसरा/गाटा संख्या दर्ज कर “खोजें” पर क्लिक करें।

अब गाटा प्रस्थिति बटन पर क्लिक करें, जिससे आप वादग्रस्त स्थिति को देख सकते हैं, साथ ही इसे डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।
राजस्व ग्राम Khatauni का कोड व भूखण्ड/गाटे का यूनीक कोड जाने
उत्तर प्रदेश भूलेख वेबसाइट (upbhulekh.gov.in) पर जाएं।
होमपेज पर “राजस्व ग्राम खतौनी का कोड” विकल्प चुनें।
इसके बाद:
- जिला, तहसील, और ग्राम का चयन करें।
- खसरा/गाटा नंबर दर्ज करें।
- फिर “खोजें” बटन पर क्लिक करें।
अब स्क्रीन पर ग्राम खतौनी का कोड और भूखण्ड का यूनिक कोड प्रदर्शित होगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
UP Bhulekh Portal Helpline Number
भूलेख पोर्टल से जुड़ी किसी भी सहायता के लिए आप उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद, लखनऊ के कंप्यूटर सेल से संपर्क कर सकते हैं। नीचे दी गई जानकारी की मदद से आप अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
| विभाग | संपर्क जानकारी |
|---|---|
| कम्प्यूटर सेल | राजस्व परिषद्, लखनऊ 0522-2217145 bhulekh-up@gov.in |